Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

पूर्व मंत्री मानस भुइयां को कलकत्ता हाई कोर्ट से अंतरिम राहत, सबंग थाना क्षेत्र छोड़ने पर रोक

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और सबंग से सात बार विधायक रहे मानस भुइयां को कथित नौकरी दिलाने के बदले धन लेने के मामले में सोमवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय से शर्तों के साथ अंतरिम राहत मिली। अदालत ने उनकी गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगाई है, लेकिन जांच में पूरा सहयोग करने और कई शर्तों का पालन करने का निर्देश दिया है।

13 Jul 2026

पूर्व मंत्री मानस भुइयां को कलकत्ता हाई कोर्ट से अंतरिम राहत, सबंग थाना क्षेत्र छोड़ने पर रोक

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और सबंग से सात बार विधायक रहे मानस भुइयां को कथित नौकरी दिलाने के बदले धन लेने के मामले में सोमवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय से शर्तों के साथ अंतरिम राहत मिली। अदालत ने उनकी गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगाई है, लेकिन जांच में पूरा सहयोग करने और कई शर्तों का पालन करने का निर्देश दिया है।

न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की एकल पीठ ने सुनवाई के दौरान मानस भुइयां की अंतरिम संरक्षण याचिका स्वीकार करते हुए कहा कि वह फिलहाल सबंग थाना क्षेत्र से बाहर नहीं जा सकेंगे। इसके अलावा उन्हें अपना पासपोर्ट स्थानीय थाने में जमा कराना होगा और जांच एजेंसी को हर स्तर पर सहयोग करना होगा। इन शर्तों का पालन करने पर ही उन्हें गिरफ्तारी से अंतरिम राहत मिलेगी।

यह मामला कथित नौकरी बिक्री से जुड़ा है। सबंग थाने में एक स्थानीय युवक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी को पांच लाख लेकर मानस भुइयां की मध्यस्थता से सरकारी नौकरी दिलाई गई थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि तत्कालीन तृणमूल कांग्रेस सरकार के सत्ता से बाहर होने के लगभग दो महीने बाद उसकी पत्नी की नौकरी समाप्त कर दी गई।

इन आरोपों के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए मानस भुइयां ने कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया था।

हालांकि, पूर्व मंत्री ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों से इनकार किया है। मामले की जांच जारी है और अदालत के निर्देशानुसार उन्हें जांच में पूरा सहयोग करना होगा।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पूर्व मंत्री मानस भुइयां को कलकत्ता हाई कोर्ट से अंतरिम राहत
पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और सबंग से सात बार विधायक रहे मानस भुइयां को कथित नौकरी दिलाने के बदले धन लेने के मामले में सोमवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय से शर्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News